विकासपरक सोंच सिंर्फ भाजपा की,कांग्रेस ने हमेशा किये झूठे वादे -बृजमोहन

शेयर करें

भिलाई3-चरोदा में बृजमोहन का रोड शो…जनता से मांगा भाजपा के लिए आशीर्वाद

भिलाई। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मंत्री,विधायक एवं भिलाई3 चरोदा निगम चुनाव के संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने भिलाई 3 चरोदा में रोड शो किया आधा दर्जन सभाएं की और जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर भिलाई 3 चरोदा नगर निगम चुनाव में पार्षद पद पर खड़े प्रत्याशी एवं क्षेत्रीय भाजपा नेता भी उनके साथ मौजूद थे। इस अवसर पर भिलाई 3 चरोदा की जनता ने बृजमोहन अग्रवाल अग्रवाल का अभिनंदन किया श्री अग्रवाल ने भी हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का अभिवादन स्वीकार किया।


इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भिलाई चरोदा नगर निगम का यह चुनाव शहर का भविष्य तय करेगा।
उन्होंने कहा कि विकास परक सोंच सिंर्फ भारतीय जनता पार्टी के पास है। आज छत्तीसगढ़ में जो भी विकास दिख रहा है वह भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। चाहे दिल्ली की मोदी जी की सरकार क्यों न हो। भिलाई 3 चरोदा की जनता से हमने वादा किया है कि आप ज्यादा से ज्यादा भाजपा पार्षद जीता कर शहर में भाजपा का महापौर बनाएंगे तो हम हर वार्ड में स्वास्थ क्लिनिक, प्रत्येक वार्ड में बेरोजगार युवक युवतियों के लिए 25 -25 दुकानें, महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा महापौर बनने के बाद वृहद पेयजल योजना को पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता होगी।


बृजमोहन ने कहा कि भिलाई 3 चरोदा निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 11 गाँवों में विकास की बड़ी संभावना है।पूर्व की हमारी भाजपा सरकार इस दिशा में बड़ा कदम उठा कर विकास के लिए राशि स्वीकृत की थी जिसे कांग्रेस सरकार ने वापस मंगा लिया।
ऐसे पूर्वाग्रही कांग्रेस को सबक सिखाने का यह सुनहरा मौका है। जनता को चाहिए कि विकास विरोधी कांग्रेस को शहर की सत्ता में आने से रोके इसके लिए पहला कदम अपने वार्ड से भाजपा पार्षदों को जिताये।
उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ ठगी की है। झूठे वादे दिखाकर वे सत्ता में आये है। पिछले 3 साल में उनका एक भी वादा पूरा नही हुआ है। हम कांग्रेस के शराबबंदी वादे की बात करे तो यहा माजरा ही उल्टा हैं। शहर-गाँव-गली में शराब की नदियां बह रही है। प्रदेश का माहौल खराब किया जा रहा है।
बृजमोहन ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए अपना आशीर्वाद भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को दे और महापौर भाजपा का बनाये।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा,सह प्रभारी अशोक बजाज,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व अध्यक्ष शशिकांत बघेल,सीता साहू, महापौर चंद्रकांता मांडले,जिला चुनाव संगठन प्रभारी राकेश पांडे,जितेंद्र वर्मा,मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अच्छा आचरण और सेवा भाव ही एक डॉक्टर की सबसे बड़ी पहचान है – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एकलव्य संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से नीट-2026 में…

    और पढ़ें
    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर, हर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *