कांग्रेस के झूठे वादों में नही फसेगी भिलाई3-चरोदा की जनता,भाजपा को देगी अपना आशीर्वाद- सांसद अरुण साव

शेयर करें


बिलासपुर सांसद अरुण साव का भिलाई3-चरोदा में जोरदार जनसंपर्क

भिलाई। बिलासपुर सांसद अरुण साव आज भिलाई 3 चरोदा नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन के प्रचार में पहुंचे। साव ने प्रचार अभियान के दौरान इंदिरा नगर हथखोज, जरवाय, उमदा,उरला आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया तथा नागरिकों के साथ बैठक कर नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया।


अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही विकास परक सोच के साथ आगे बढ़ती रही है। शहरों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विभिन्न योजनाएं संचालित की है जिसका लाभ भिलाई 3 चरोदा की जनता को भी मिल रहा है। उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर प्रदान करने की बात हो या किसानों के खाते में ₹6000 रुपए सम्मान निधि पहुंचाने की यह बात हमारी भाजपा सरकार की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद निर्वाचित भाजपा सरकार में राज्य के सभी छोटे बड़े नगरों का सर्वांगीण विकास किया। सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई। परंतु पिछले ढाई साल में बनी कांग्रेस सरकार ने सारे किये कराये पर पानी फेर दिया है। विकास कार्यों पर लगभग पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है।


साव ने कहा कि भिलाई 3 चरोदा की जनता बेहद समझदार है। कांग्रेस के झूठे वादों पर वह फंसने वाली नहीं है।वह अपना वोट जाया नहीं करेगी।उन्हें उम्मीद है कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जनता अपना आशीर्वाद देकर प्रचंड मतों जीत दिलाएगी। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, नटवर ताम्रकार, योगेश साहू, ईश्वर शर्मा, अनूज साहू, पद्मिनी साहू, राकेश बंछोर बिना वर्मा, एवं साहू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले…

    और पढ़ें
    15 जून से पहले मिशन मोड में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *