जामुल। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने जामुल में सभी 20 वार्ड में पार्षद पद के लिये प्रत्याशी खड़े किये है ।
गुरुवार के दिन सभी 20 वार्ड के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया.इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी प्रत्याशियों के उत्साह वर्धन के लिये उपस्थित थे.जोगी कांग्रेस की इस नामांकन रैली में बड़ी संख्या में नगरवासी परिवर्तन की आस ले कर शामिल हुये.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी नगर पालिका कार्यालय गाजे बाजे व ढोल नगाड़े के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।
.रैली में सांस्कृतिक मंडलियाँ भी शामिल हुयीं थीं.संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि प्रत्याशियों को महिलाओं,विद्यार्थियों एवं श्रमिकों सहित सभी वर्गों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है.









