एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

शेयर करें

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है जिसकी वजह कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी।

भारत का आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरान एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है। जिसकी वजह साउथ अफ्रीका में कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। बीते कुछ दिनों में वहां पर नए वैरिएंट के कई मामले पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एनएनआई से पुष्टि करते हुए कहा कि दौरे को लेकर दोनों बोर्ड्स के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बीसीसीसाई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, हम कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के वजह से सीरीज को एक हप्ते देर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, इस मामले पर हम भारत सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, दोनों बोर्ड एक दूसरे के लगातार संपर्क में हैं, लगभग सभी बिन्दुओं पर बात की जा चुकी है, हमारे लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जनवरी में क्रिकेट सीरीज खेली जानी है। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिेकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरान 17 दिसंबर से प्रस्तावित है। कुछ दिन पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इस मालमें में बोर्ड को सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था ऐसी स्थिति में हर बोर्ड चाहे वह बीसीसीआई हो या कोई और, भारत सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आवेदन मिलने पर इस पर सरकार फैसला लेगी।

  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply