गेस्ट हाउस संचालक ने खुद को मारी गोली

शेयर करें

कानपुर । जनपद के रावतपुर इलाके में स्थित गेस्ट हाउस के संचालक ने लाइसंेसी रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने कारोबारी को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। वहीं जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रावतपुर गांव के सचिन द्विवेदी उर्फ नीतू इलाके में एक स्वीट हाउस और गेस्ट हाउस चलाते हैं। वह स्वीट हाउस की बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में पत्नी पूजा द्विवेदी और बेटे अक्षत, बेटी पलक के साथ रहते हैं। सचिन ने गुरुवार दोपहर लाइसेंसी रिवाल्वर से कमरे के अंदर सिर पर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुन पत्नी सचिन के कमरे में पहुंची तो वह खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने माथे में फंसी गोली को निकाल दिया। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद और डिप्रेशन के चलते आत्महत्या करने के प्रयास की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply