26 नंवबर से यूपी में शुरु होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान, एक करोड़ सदस्य बनने का लक्ष्य

शेयर करें

लखनऊ । उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस लगातार अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर चुकी है। इसी बीच पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 26 नवंबर से ‘संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू करने वाली हैं।इसके माध्यम से प्रियंका यूपी में पार्टी को मजबूत करने की कोशिशें करेंगी।बताया जा रहा हैं कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस एक करोड़ लोगों को जोड़ेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस एक पखवाड़े में एक करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य लेकर चलेगी। इसका सीधा उद्देश्य जनता के बीच पार्टी की पैठ को मजबूत बनाना है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से ही प्रियंका ने मोर्चा संभाल लिया था और उनका लक्ष्य 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनाना था। हालांकि यूपी में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है और कांग्रेस अभी भी अपनी जमीन तलाश रही है।

इस माह की शुरुआत में उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में सदस्यता अभियान शुरू किया गया था लेकिन अब बड़े स्तर पर प्रियंका इसकी शुरुआत करने वाली हैं। इसके साथ ही एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में टीमों का गठन होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता बताया कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है और लोग लगातार भरोसा भी जता रहे हैं।

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें
    संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 अभियान मे शामिल हुआ विधायक ललित चंद्राकर
    • September 23, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // बालोद जिला अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 की आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *