संविधान दिवस पर आनलाईन क्वीज में भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है

शेयर करें

-देशभर के नागरिक संविधान की प्रस्तावना का करेंगे पठन

-आनलाईन क्वीज हेतु  https://constitutionquiz.nic.in

दुर्ग / डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष भारत सरकार संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर भारत की संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) के आनलाईन पठन हेतु http://readpreamble.nic.in   वेबपोर्टल का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर क्वीज में शामिल होने के लिए https://constitutionquiz.nic.in  पोर्टल बनाया गया है। यह पोर्टल 26 नवंबर को उपलब्ध रहेगा। भारत का कोई भी नागरिक इसमे शामिल होकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। सभी शासकीय कार्यलयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों में प्रस्तावना का पठन किया जाएगा। इस तिथि को पूर्वान्ह 11 बजे संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान की प्रस्तावना का आनलाईन पठन उक्त वेबपोर्टल से किया जाएगा। जहां मोबाईल, इंटरनेट की सुविधा नहीं होगी। वहां आफलाईन मोड में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया जाएगा। उक्त वेबपोर्टल से संविधान की प्रस्तावना का पठन कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा एसएनजी स्कूल, सेक्टर-04 भिलाई में नाबालिक की सुरक्षा,परिजनों, स्कूल प्रबंधक, हेतु यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नाबालिग वाहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत आज एसएनजी स्कूल,…

    और पढ़ें
    संगीत नाटक अकादमी ने आईआईटी भिलाई के साथ मिलकर ” प्रातिज्ञ” का आयोजन किया: छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने की एक पहल
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम ’प्रातिज्ञ’, 30 जुलाई 2026 को आईआईटी भिलाई कैंपस के नालंदा लेक्चर हॉल में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *