दुर्ग / नगरीय निकाय निर्वाचन के सुचारू रूप से संपादन के लिए अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंधित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कार्यलय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक कोई भी अधिकारी/कर्मचारी कलेक्टर के अनुमति के बिना अवकाश पर नही जा सकेंगे। साथ ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।













