नगरीय निकायों के निर्वाचन की घोषणा, कलेक्टर ने तैयारियों का किया निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी  बद्रीनारायण मीणा ने आज नगरीय निकायों में निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण किया। वे भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली तथा जामुल नगरीय निकाय पहुंचे। यहां उन्होंने नामांकन की, स्ट्रांग रूम की और मतगणना कक्ष की आवश्यक तैयारियां देखी। कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारियों के कक्ष भी देखे तथा इस संबंध में निर्देश दिये।

नामांकन की प्रक्रिया के लिए जरूरी तैयारियां भी कलेक्टर ने देखी। उन्होंने स्क्रूटनी आदि कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय निकायों में स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष भी देखे। यहां अधिकारी द्वय ने सुरक्षा से संबंधित तैयारियों के बारे में भी जायजा लिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मतगणना कक्ष व्यवस्थित होना चाहिए तथा यहां स्पेस भी काफी होना चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय सीमा पर तय कर ली जाए। कलेक्टर ने रिसाली में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई में कल्याण कालेज, भिलाई तीन में स्व. खूबचंद बघेल महाविद्यालय एवं जामुल में हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया।

इस दौरान एडीएम मती नूपुर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर मती पद्मिनी भोई, भिलाई निगम आयुक्त  प्रकाश सर्वे, एडीनशन एसपी  संजय ध्रुव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  खेमलाल वर्मा, भिलाई चरौदा निगम आयुक्त  कीर्तिमान राठौर, रिसाली निगम आयुक्त  आशीष देवांगन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा प्रदाय, नवीनीकरण व भू-व्यवस्थापन हेतु प्राधिकृत अधिकारी एवं जांच दल गठित
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन को गति देने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्राधिकृत अधिकारियों, सहायक अधिकारियों एवं…

    और पढ़ें
    उचित मूल्य दुकानों के संचालकों एवं विक्रेताओं पर हुई वैधानिक कार्रवाई
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और हितग्राही-उन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *