ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एआई केकेएमएस छत्तीसगढ़ राज्य संगठन समिति

शेयर करें

ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन ने ऐतिहासिक किसान आन्दोल की जीत पर बधाई के साथ शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दिये।

आज 20.11.21 को ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन ने ऐतिहासिक किसान आन्दोल की जीत बधाई के साथ शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए कचहरी चौक दुर्ग में प्रर्दशन किया गया।
अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य घटक एवं किसान संगठन एआईकेकेएमएस के छत्तीसगढ़ राज्य ईकाई के प्रभारी आत्मा राम साहु ने कहाँ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा को किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत है। किसान आंदोलन की इस जीत का विश्व व्यापी महत्व है।

प्रधानमंत्री द्वारा आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा ने यह साबित कर दिया कि यह कानून किसानों के हित के विपरीत था। ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मांग करती है कि सरकार इसी तरह बिजली बिल भी वापस ले और 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य पर एमएसपी पर किसानों की उपज खरीद की गारंटी करे।
देश के करोड़ों किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाओं, बुद्धीजीवियों समेत आम नागरिकों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई।

इस अवसर पर उपस्थित एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य सचिव कामरेड विश्वजीत हारोड़े ने कहा है कि इतिहास आखिर जनता ही लिखती है। बारह महीने से चले आ रहे इस देशव्यापी किसान आंदोलन में, कारपोरेट घरानों के हमलों को किसानों ने अपने जीवन की कीमत पर विफल कर दिया। इस ऐतिहासिक आन्दोलन को किसानों ने उनकी खून से लिखे है। जिसमे 700 किसान शहीद हुए है। उन शहीद किसानों को भावभीनी श्रद्धांजली। उन्होंने आगे कहा है कि किसानों की जन समस्याओं से मुक्ति की लड़ाई आगे भी जारी रहेंगी । शोषण मूक्त समाज की निर्माण की संघर्ष जारी रहेगा। देश की आम जनताओं को आगे भी इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply