शादी के बंधन में बंधीं ‘कुंडली भाग्य’ की ‘प्रीता’ श्रद्धा आर्या

शेयर करें

कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में प्रीता का लीड रोल प्ले करने वालीं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) 16 नवंबर को विवाह बंधन में बंध गईं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड राहुल शर्मा के संग शादी की हैं। बता दें कि श्रद्धा आर्या के पति इंडियन नेवी में हैं। शादी से पहले श्रद्धा ने अपने पति के बारें में कोई भी जानकारी नहीं दी थीं, हालांकि अब शादी के मंपड पर अपने पति की गाल खिंचती हुई देखी गईं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या की शादी की कई सारी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दुल्हन के लिबास में वो बेहद प्यारी लग रही हैं।

यहां देखिए एक्ट्रेल का ब्राइडल लुक

श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी के लिए लाल रंग के लहंगा चुना, जिसके ब्लाउज के आस्तीन पर सुंदर लाल मोती लगे हुए हैं। लहंगे पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई है। अपने ब्राइडल लुक को उन्होंने स्टेटमेंट ज्वैलरी पहन कर पूरा किया है। वाकई में अपने ब्राइडल लुक में वह प्यारी लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें वेडिंग वेन्यू में शानदार एंट्री करते हुए देखा जा सकता है।

स्टेज पर की पति संग मस्ती

एक वीडियो में श्रद्धा कार में बैठती हुई मुस्कुराती नजर रहा ही हैं। दूसरे वीडियो में वह स्टेज पर अपने पति का हाथ थामें लोगों को तरफ देख रही हैं।  इसके अलावा शादी से एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह स्टेज पर अपने पति का गाल खिंचती हुई देखी जा सकती हैं।

दिल्ली में हुई शादी बता दें कि श्रद्धा आर्या की शादी दिल्ली में हुई है। जहां उनके सभी करीबी दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए। रिपोर्ट की मानें तो ये शादी काफी शानदार शादी रही है। शादी से पहले आर्या की मेंहदी -हल्दी और संगीत के कार्यक्रमों की फोटो सोशल मीडिया पर देखी गईं, जिसमें वह खूबसूरत दिखी थीं।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply