अटैक’ में सुपरह्यूमन एबिलिटी वाले सोल्जर का किरदार निभाएंगे जॉन अब्राहम

शेयर करें

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म ‘अटैक’ की अपडेट्स सामने आ रही है। उनके साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, रकुल प्रीत सिंह, रत्ना पाठक शाह और प्रकाज राज भी होंगे। ये एक एक्शन फिल्म है और कहा जा रहा है कि इसकी फ्रेंचाइजी भी आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक जॉन एक रोबोटिक कैरेक्टर प्ले करेंगे। ऐसा जो कि पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं अपनाया गया है।

जॉन एक सोल्जर की भूमिका मे होंगे, जिसके पास सुपरह्यूमन की ताकतें होंगी। ये एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें होस्टज वाली परिस्थितियां दिखाई जाएंगी। इस कैरेक्टर की प्रेरणा हॉलीवुड की डेडपूल और जी. आई. जॉय जैसी फिल्मों से ली गई है। अटैक के स्टंट को कैप्टन मार्वेल के स्टंट कोर्डिनेटर रेयान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में एक संसद पर एक फिक्शनल अटैक दिखाया जाएगा और लोगों को बंदी बना लिया जाएगा। जॉन अब्राहम को रेस्क्यू मिशन का जिम्मा मिलेगा और वो ‘अटैक टीम’ को लीड करेंगे। फिल्म को लक्ष्य राज आनंद डायरेक्ट करेंगे और वो इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply