बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा पर विशेष जनजागरूकता अभियान

शेयर करें

राजनांदगांव / भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग एवं चाइल्ड लाइन इण्डिया फाउंडेशन के सहयोग से सृजन सामाजिक संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 परियोजना के द्वारा कलेक्टर एवं दंडाधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मती रेणु प्रकाश व सृजन सामाजिक संस्था के संचालक  शरद वास्तव के कुशल मार्गदर्शन से चाइल्ड लाइन समन्वयक  महेश साहू के नेतृत्व में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक  चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के दौरान बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार पर विशेंष जनजागरूकता अभियान चलाया  जा रहा है

जिसमें बच्चों द्वारा मान0 कलेक्टर  तारण प्रकाश सिन्हा, मान0 संयुक्त कलेक्टर मती निष्ठा पाण्डे, विधिक सेवा प्रधिकरण सचिव  देवाआशिष ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मती रेणु प्रकाश, पुलिस अधिक्षक  डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधिक्षक मती नेहा वर्मा को चाइल्ड लाइन फ्रैंण्डशीप बैण्ड बांधकर चाइल्ड लाइन से दोस्ती किया गया साथ ही बच्चों की सुरक्षा हेतु शपथ लेकर हस्ताक्षर किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मती सुरेशा चौबे द्वारा साइबर सेल, बाल श्रम, बाल विवाह, की जानकारी व सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। चाइल्ड लाइन समन्वयक  महेश साहू ने बताया कि 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें उन्होने कहा कि चाइल्ड लाइन 24 घण्टे चलने वाली टोल फ्री आउटरिच फोन सेवा है उन बच्चों के लिए जिन्हे देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है।

किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चों से मारपीट कर रहा हो, अनाथ, गुमशुदा, लापता, शोषित बच्चे, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है तो चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नम्बर में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते है उन्होने बताया कि किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस टीम एवं चाइल्ड लाइन टीम के टीम मेम्बर डोमन लाल,वेदप्रकाश साहू,तेजस्विनी कश्यप,रूखमणी साहू,ममता धरमगुड़े,अनुराग खलको,महेन्द्रनाथ शर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply