छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महंगाई को लेकर कांग्रेस लेगी 28 जिलों में पत्रकारवार्तायें

शेयर करें

रायपुर / देश में बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुये दाम, खाद्य पदार्थों, खाद्य तेल, सब्जियों, अनाज, दालों, दैनिक वस्तुओं की बेतहाशा मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश के पुराने 28 जिलों में पत्रकारवार्ता लेकर समाचार माध्यमों के जरिये जनता में महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलायेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि यह पत्रकारवार्ता 18 नवंबर से 22 नवंबर के मध्य आयोजित की जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम रायपुर, वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू गरियाबंद, सत्यनारायण शर्मा राजनांदगांव, राजेन्द्र तिवारी बेमेतरा, गिरीश देवांगन दुर्ग, विकास उपाध्याय बिलासपुर, हरीश कवासी लखमा बीजापुर, चंद्रशेखर शुक्ला महासमुंद, अटल वास्तव गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, ज्ञानेश शर्मा बालोद, एजाज ढेबर बलौदाबाजार, सुरेन्द्र शर्मा जांजगीर-चांपा, चुन्नी लाल साहू कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, यशोवर्धन राव कोण्डगांव, आर.पी.सिंह धमतरी, वाणी राव मुंगेली, फूलोदेवी नेताम दंतेवाड़ा, दीपक बैज बस्तर (जगदलपुर), उत्तम वासुदेव सुरजपुर, नीना रावतिया सुकमा, थानेश्वर पाटिला कबीरधाम, आदित्य भगत जशपुर, शिशुपाल सोरी नारायणपुर, अजय तिर्की बलरामपुर, प्रमोद दुबे कांकेर, सुबोध हरितवाल कोरिया।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग
    • June 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग हितग्राही की मांग को केवल सुना ही…

    और पढ़ें
    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • June 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *