जिओ कंपनी रात्रि में चोरी छुपे करता था केबल बिछाने के लिये खुदाई का काम, निगम ने योजना बनाकर की कार्रवाई, केबल वायर सहित केसिंग पाईप हुई जप्त

शेयर करें

भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रं. 02 वैशालीनगर के वार्ड 16 कुरूद कैलाश नगर हाईटेशन लाईन के पास जान्हवी ब्यूटी पार्लर के समीप जिओ फाईबर केबल कंपनी के द्वारा सायं कालीन तकरीबन 6 बजे के आस पास खुदाई की तैयारी की जा रही थी, बिना अनुमति के केबल बिछाने को लेकर निगम की टीम ने केबल वायर एवं फैसिंग पाईप को जप्त करने की कार्रवाई की। उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा ने बताया कि पहले भी जिओ केबल कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिये खुदाई की गई थी, और दो स्थानों पर इस दौरान पाईप लाईन भी क्षतिग्रस्त हुये थे। रात्रि में ही चोरी छुपे खुदाई करने के कारण यह पता नहीं चल पा रहा था कि कौन खुदाई का कार्य कर रहा है।

तब वैशाली नगर निगम की जोन आयुक्त पूजा पिल्ले ने तोड़फोड़ दस्ता के साथ क्षेत्र का कार्यालयीन समय के बाद निरीक्षण करने के लिये टीम को तैयार कर योजना बनाई और टीम खुदाई करने वालो का पता लगाने क्षेत्र में निरीक्षण करने निकली। जान्व्ही ब्यूटी पार्लर के सामने केबल एवं फाइबर पाईप के साथ जिओ कंपनी के कर्मचारी खुदाई की तैयारी में थे।

परन्तु उसी दौरान निगम की टीम पहुंच गई।
मौके पर केबल बिछाने के लिये एनओसी मांगी गई पर एनओसी से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये, जिसके चलते 3 बंडल प्लास्टिक केबल एवं 10 नग लोहे का केसिंग पाईप को जप्त किया गया। इस दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, तोड़फोड़ दस्ता से कन्हैया यादव, चैतु, मंगल, लालू एवं अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • June 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • June 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *