दुर्ग। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे कल भाईदूज पर कवर्धा में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जिला जेल कवर्धा पहुँची। कबीरधाम जिले में नवरात्रि के दिन हुए भगवा ध्वज फहराने के बाद विवाद को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया था।इसी घटना के तारतम्य में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिसकी अभी जमानत नहीं मिलने के कारण जेल में बंद है।
सांसद पांडे ने जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त किया। पत्रकारो के सवाल का जवाब देते हुए सांसद पांडे ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने गलत तरीके से इस मामले में कार्यवाही की है ये सब जनता देख रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब चुकता कर देगी।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





