नगर पंचायत धमधा को ट्रायसायकल ई-रिक्शा एवं हाथ ठेला की सौगात

शेयर करें


धमधा । कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे की अनुशंसा पर नगर पंचायत धमधा अध्यक्ष सुनीता गुप्ता की मांग पर 14 वित्त आयोग मद अंतर्गत राशि 30 लाख रु. की स्वीकृति प्रदान की गई । जिससे 15 नग ट्रायसायकल, 2 नग ई-रिक्शा एवं 20 नग हाथ ठेला क्रय कर निकाय के सफाई मित्रों (स्वच्छता दीदीयों) को सौपा गया आज दिनांक 2 नवंबर 2021 को धनतेरस के पावन अवसर पर हरी झंडी दिखाकर अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के द्वारा सभी स्वच्छता दीदीयों को सौगात दिया गया।


नगर पंचायत धमधा पूरे नगर की साफ सफाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु यह एक सार्थक पहल है सफाई व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु सभी प्रकार के साधन नितांत आवश्यक है अध्यक्ष सुनीता राजीव गुप्ता द्वारा जन भावनाओं के अनुरूप नगर के प्राथमिक आवश्यकताओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहे हैं जिसकी पूरी नगर में चर्चा है अब सफाई व्यवस्था पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित होगी आज की इस कार्यक्रम सुनीता राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक कसार के साथ पार्षद देवनाथ सोनकर, चंद्रिका प्रसाद ब्रह्मभट्ट, एल्डरमैन दुखवा पटेल, मनोज यादव, संदीप गुप्ता एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जेपी बंजारे, उप अभियंता विनायक गर्ग व निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय…

    और पढ़ें
    धमधा में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
    • March 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply