धमधा । तहसीलदार धमधा पर विज्ञप्ति जारी करते हुए वार्ड क्रमांक 10 निवासी अंकित दानी द्वारा भ्रष्टाचार आरोप लगाकर न्यायालय में वाद दायर किया गया है। अंकित दानी के अनुसार अपने गृहग्राम में लंबे समय से पदस्थ होने के कारण तहसीलदार खुलेआम तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार करते आ रहे हैं । जिसका विरोध करने पर मुझे मेरे अधिवक्ता को फोन कर धमकियां दी जा रही है । दिनांक 29 सितंबर 2021 को तहसीलदार के भ्रष्ट आचरण संबंधी शिकायत देने के कारण तहसीलदार द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को तहसील कार्यालय के बाहर आकर मेरा मोबाइल अनाधिकृत अवैध ढंग से छीन लिया जबकि एसडीएम द्वारा 29 सितंबर 2021 की लिखित शिकायत पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। तहसीलदार द्वारा तानाशाहीपूर्वक न्यायालय में अपना पक्ष रखने से रोका जाता है एवं अन्य लंबित मामलों को प्रभावित करने की धमकियां दी जाती है।
पूर्व में धारा 80 व्य.प्र.स.अंतर्गत दी गई विधिक नोटिस के जवाब में गैर कानूनी धमकियों से जवाब दिया गया जिस कारण मेरे द्वारा समक्ष न्यायालय में वाद दायर किया गया है। तहसील कार्यालय के बाहर अधिवक्तागणों के चेंबर में अनाधिकृत एक व्यक्ति न्यायालय के प्रकरण में खुलेआम आदेश लिखता है व गवाही लेता है एवं न्यायालय के गोपनीय रिकॉर्ड रूम में अवैध ढंग से प्रवेश कर अभिलेख को न्यायालय से बाहर लाता ले जाता है जिसकी बार-बार लिखित एवं मौखिक शिकायत किए जाने पर शिकायतकर्ता को धमकी दी जाती है। दुर्व्यवहार करते हैं। माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशानुसार सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निवेदन पर तहसीलदार द्वारा मौके पर पुलिस बुलाकर मुझे बंधक बनाया गया जिससे भयभीत कर एवं प्रताड़ित महसूस हो रहा है। पूर्व में तहसीलदार एसडीएम धमधा के विरुद्ध रिट याचिका माननीय उच्च न्यायालय में मेरे द्वारा दायर किए जाने के बाद से तहसील एवं एसडीएम कार्यालय में पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रकरण वापस लेने खुलेआम धमकियां दी जाती है।
जिस कारण एस.डी.एम. के विरुद्ध जनहित याचिका माननीय उच्च न्यायालय में दायर करने का अवसर आया रामकुमार सोनकर तहसीलदार धमधा के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग के न्यायालय में दर्ज कर भ्रष्टाचार संबंधित जो खुलेआम वरिष्ठ अधिकारी धमधा के संरक्षण में कानूनों की दलाली करते आमजन द्वारा देखे जाते हैं जिसकी फोटो वीडियो दस्तावेजी साक्ष्य समक्ष न्यायालय में सादर पेश है।







