हिना खान का वजन बढ़ा सेल्फी में दिखा बदला अंदाज

शेयर करें

मुंबई। बिग बॉस फेम और जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में हिना अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण चर्चाओं में आ गई हैं। उन्होंने अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर करते हुए बताया है कि पिछले कुछ दिनों में उनका वजन कुछ किलो बढ़ गया है लेकिन वो इसकी परवाह नहीं करती हैं। हिना ने इसके पीछे का कारण भी एक्सप्लेन किया है, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं।

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है। मालूम होता है कि ये तस्वीर उन्होंने वर्कआउट के दौरान ली है। इस मिरर सेल्फी में हिना खान ब्लैक रंग के जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस फोटो में उन्होंने पैरों में कोई शूज नहीं पहने हुए हैं और वो घर पर ही वर्कआउट करती दिख रही हैं। इस फोटो पर उन्होंने अपने बढ़े वजन के बारे में बात करते हुए लिखा- ‘काम प्रगति पर है’। यहां देखें वायरल हो रही हिना खान की ये तस्वीर

उन्होंने इस फोटो पर लिखा- ‘बीते महीनों में मेरा वजन कुछ किलो बढ़ गया है, जिसका कारण जाहिर है और असलियत में मैंने वाकई इस पर कोई ध्यान नहीं दिया कि मेरा वजन कुछ बढ़ गया है। मेरी मेंटल हेल्थ बहुत जरूरी थी और मैं ऐसे ही रहना चाहती थी, मैं ऐसी चीजें करने चाहती थी। जिससे मुझे खुशी मिले, बिना ये सोचे कि लोग क्या कहेंगे और मैं कैसी दिख रही हूं। आखिरकार जिंदगी में कुछ भी करने के लिए सही मानसिक स्थित में होना जरूरी है। बाहरी दिखावे के ऊपर मैंने अपनी मेंटल हेल्थ को चुना, अपने स्वास्थ्य को चुना। अब मैं यहां हूं एक्शन में वापसी करते हुए’।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply