छत्तीसगढ़ के किसान नेता माटी पुत्र को देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में पहचान मिलना गौरव की बात : रावटे

शेयर करें

भिलाई । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट की संयोजक सुश्री शालिनी रामटेके ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी को बधाई देते हुवे विज्ञप्ति जारी की और कहा, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान छत्तीसगढ़ के किसान नेता माटी पुत्र को देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में पहचान मिलना छत्तीसगढ़ के लिये गौरव की बात है। भूपेश बघेल इन दिनों पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में छाये हुए हैं जिन्हें लोगों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। वहीं प्रदेश मीडिया संयोजक शालिनी रामटेके ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर तेजी से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्य किया है उसी का परिणाम है। कि आज हमारे छत्तीसगढ़ माटी पुत्र और किसान का बेटा पूरे देश मे सबसे अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की पहली पसंद बने हैं, ये उनके जनहित के कार्यकलापो का नतीजा है कि आईएसएस-सी वोटर कराए गए सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में लोग पसंद किए हैं। शालिनी रामटेके ने कहा सी वोटर के मुताबिक राज्य के 94% लोगों ने मुख्यमंत्री से भूपेश बघेल की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।

Advertisements
KWBD

आप यूं ही जनता के हित मे ऐतिहासिक कार्य करते रहें सफलता आपकी इसी तरह कदम चूमेगी।शालिनी रामटेके ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने महात्मा गाँधी जी के सपने को साकार करते हुए सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत ‘नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिससे पर्यावरण में सुधार के साथ ग्रामीणों और किसानों की आय में सुधार आया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना से लाखो परिवारों को फायदा हुआ है, बिजली के आधे बिल से अब तक प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं की जेब में आए 1336 करोड़ रूपए और 38 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल योजना का मिल रहा है लाभ। वहीं बच्चों की शिक्षा स्तर में सुधार करने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार ने की और 52 नये शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की। और अब और एक बड़ा और ऐतिहासिक कार्य कर रही जिससे लोगों को बहुत राहत देने में कार्य करेगी जिसका नाम है श्री धन्वंतरी जेनेरिक स्टोर योजना जिसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया है जिसमें 300 से ज्यादा किस्मों की दवाइयां सर्जिकल आइटम हर्बल उत्पाद होंगे जिसकी न्यूनतम 50 से 75 परसेंट की छूट गुणवत्ता युक्त दवाइयां मिलेगी इन्ही सब कार्य का नतीजा है कि आज प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को पूरा देश पसन्द कर रहा है।

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थी एवं शिक्षकों…

    और पढ़ें
    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *