नवरात्रि के पावन पर्व पर बालिकाओं का रंगोली प्रतियोगिता मुहल्ले के महिला समिति द्वारा किया गया आयोजन

शेयर करें

जामुल / नव रात्रि के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 7 लीला चौरा पटेल पारा पुरानी बस्ती जामुल में ,दुर्गा पंडाल में बालिकाओं का रंगोली प्रतियोगिता मुहल्ले के महिला समिति द्वारा आयोजन किया गया । इस रंगोली प्रतियोगिता में मुहल्ले के प्रतिभावान बच्चो ने भाग लिए जिसमें मुख्य रूप से तनु भारती , वर्षा बहादुरी, शनि, रिया, जागृति एवं योगिता आदि प्रमुख रुप से रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिए।

इन प्रतिभा वान बच्चों ने देश में शासन द्वारा चलाये जा रहे समाज में जागरुकता कार्यक्रम स्वच्छता, वैक्सीनेशन, बेटी बेटा एक समान, बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ, वृक्ष लगाओ, पेड़ न काटो, गीला कचरा – सुखा कचरा में भेद, व्यर्थ पानी न बहाओ, आदि उपदेश इस रंगीली में बच्चों द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से रंगोली में ऊकेरा गया । प्रतिभागी तनु भारती के रंगोली को उपस्थित लोगो ने बहुत ही सराहा। एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को महिला समिति द्वारा पुरुषकार देकर प्रोत्साहित किये।

इस कार्यक्रम मे महिला समिति लीला चौरा के ललीता पटेल, प्रतिभा श्रीवास्तव, लक्ष्मी पटेल, सुरेखा पटेल, प्रतिभा साहू, पूर्णिमा साहू, देवंनतिन निर्मलकर , द्रुपति साहू , राधिका पटेल, सुलोचना पटेल, नमिता, रेणु, अश्विनी साहू , रुपा, किरण, बिन्दा बाई, कुसुम, संतोषी जानकी, गुलाब साहु , रेखा बाई तारीणी आदि सदस्यों के अलावा मुहल्ले के प्रतिभावान बालिकाएँ विशेष रुप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सुरडुंग हाई स्कुल में नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा 40 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया
    • August 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल के सुरडुंग हाई स्कुल में राज्य शासन के सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के मुख्य अतिथ्य में 40 शालेय छात्राओं…

    और पढ़ें
    जामुल प्राथमिक शाला वार्ड 09 परिसर में डोम शेड निर्माण का स्थल पूजन सम्पन्न
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल विकास कार्य का नित्य नये आयाम गढ़ रहा है। इसी परिपेक्ष में वार्ड क्र. 09 रावण भाठा के प्राथमिक शाला परिसर में डोम शेड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *