प्रधानमंत्री मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई, कहा- सभी के जीवन में शक्ति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो

शेयर करें

नई दिल्ली। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है ऐसे में मंदिरों में भीड़ देखने को मिल रही है। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “नवरात्रे सबके जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आएं”।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मां दुर्गा की आरती करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘’सभी को नवरात्रि की बधाई। आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए खुद को समर्पित करने वाले हैं। नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाएं।’’

इसके साथ ही एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने मां शैलपुत्री से प्रार्थना का एक वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह नवरात्रि का पहला दिन है और हम मां शैलपुत्री से प्रार्थना करते हैं। यहां एक स्तुति है जो उन्हें समर्पित है।’

7 अक्टूबर, गुरूवार से शारदीय नवरात्रि शुरूआत हो रही है जो 15 अक्टूबर शुक्रवार तक रहेंगे। नवरात्र के नौ दिनों में माता के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। भक्त मां की उपासना कर उन्हें प्रसन्न करते हैं ताकि उनपर मां की कृपा बनी रहे साथ ही उनकी हर इच्छा पूरी हो। इस साल दो तिथियां एक साथ पड़ रही है ऐसे में इस बार नवरात्रि नौ की बजाय आठ दिन के होंगे। मां इस बार पालकी पर सवार होकर आएंगी।

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *