निगमायुक्त ने मुख्य कार्यालय के विभागों का किया औचक निरीक्षण, कार्यालयीन समय में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को थमाया नोटिस

शेयर करें

भिलाई । आज प्रातः 10ः45 बजे अचानक आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम मुख्य कार्यालय के विभागों का औचक निरीक्षण किये। इस दौरान कार्यालयीन समय में बिना कारण के अनुपस्थित रहने वाले दो कर्मचारियों को उन्होंने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। यह पहली दफा नहीं है जब आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया है, इससे पूर्व भी उन्होंने अचानक विभागो का निरीक्षण किया है। उन्होंने आज स्टेनो कक्ष, उपायुक्त कक्ष, सम्पत्तिकर एवं राजस्व विभाग, जन्म-मृत्यु के काउंटर शाखा, स्वास्थ्य विभाग, लोक सेवा गारंटी, सचिवालय, जनसूचना विभाग, अधीक्षण अभियंता कक्ष, जनसंपर्क एवं स्टेशनरी विभाग, लेखा विभाग, स्थापना विभाग, डाटा सेंटर, ऑडिट कक्ष, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं जनगणना शाखा का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजी अनुसार अधिकारी/कर्मचारियों की मौजूदगी की उन्होंने जानकारी ली।

इस दौरान सचिवालय कक्ष में जीवन वर्मा एवं सहायक जन सूचना अधिकारी अरूण सिंह अनुपस्थित पाये जिन्हें निगम आयुक्त ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। लोक सेवा गारंटी के तहत किये जा रहे कार्यो का आयुक्त ने बारिकी से अवलोकन किया, किस प्रकार के दस्तावेज मांगे जा रहे है इसकी भी जानकारी उन्होंने ली। आयुक्त ने कहा कि जो जरूरी दस्तावेज है केवल वहीं ले, आवेदक को अनावश्यक भटकने की आवश्यकता न हो। सभी विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों को उन्होंने कार्यालयीन समय में उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। बिना कारण के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने दी है।

  • Related Posts

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले…

    और पढ़ें
    15 जून से पहले मिशन मोड में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *