पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जाति का कल्याण

शेयर करें


दुर्गकार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय राजेश साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग ने अपने उद्बोधन में कहां कि आज मानव जाति ने चारो ओर कंक्रीट के जाल बिछा रखे हैं, जिसके कारण स्वयं मानव को व,जीव जंतुओं को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है , पेड़ पौधों की कमी हो जाने के कारण, नई -नई बीमारियां उत्पन्न हो रही है, अतः समस्त परेशानियों को देखते हुए सर्व समाज को वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अपनी जीवनशैली में अनिवार्य लागू करने की अपील की ।


इसके पश्चात जिला साहू संघ दुर्ग के कार्यकारिणी अध्यक्ष आदरणीय यतीश ने वृक्ष को मानव जाति के लिए कल्याणकारी बताया व युवाओं को वृक्ष की भांति निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम के युवा अतिथि गण जितेंद्र साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ जिला दुर्ग, व जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवनेश साहू ने बढ़ते हुए प्रदूषण पर चिंता जाहिर कर ,वृक्षों के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने युवा भारत के कार्यकर्ताओं द्वारा “जीना है तो, वृक्ष लगाएं” अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की व भविष्य में समाज द्वारा अनिवार्य वृक्षारोपण करने की बात कहीं ।
कार्यक्रम का संचालन युवा भारत के राज्य कार्यकारिणी सदस्य खिलेंद्र कुमार साहू व आभार प्रदर्शन जिला प्रभारी प्रशांत साहू ने किया ।
इस अवसर पर जिला सह प्रभारी पंकज चतुर्वेदी ,योग गुरु गोपी राम साहू, समाजसेवी महेश साहू, नरोत्तम साहू सर, चाणक्य साहू, कन्हैया साहू , व जीविका महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष लल्लेश्वरी जी व अन्य बहने उपस्थित थी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की बेटी ने सायकॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीती ज्ञानेश्वरी यादव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की प्रतिभाशाली…

    और पढ़ें
    माताओं, बहनों और बच्चों से 30 जुलाई तक हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पावन मिट्टी भेजने की अपील
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता प्रकट करने के उद्देश्य से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *