भिलाई के गणमान्य नागरिको ने जयोति शर्मा का किया सम्मान

शेयर करें

भिलाई। भिलाई को मिनी भारत कह जाता है और यहाँ सभी धर्मों का सम्मान होता है इसके बावजूद भिलाई में गरीब हिन्दुओं का लगातार धर्मांतरण ईसाई मिशनरी द्वारा किया जा रहा है l भिलाई ही नही पुरे हिन्दुस्तान में यह सिलसिला न जाने कब से चल रहा है परंतु आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया l
देश में 2014 के बाद लोग अपने धर्म, आस्था और हिंदुत्व के बारे में थोड़ा गंभीर हुए है l आज तक हमारे आसपास के धर्मांतरण पर हम मौन ही रहे है पर अब देश को इस दीमकनुमा साजिश का पता चल रहा है l दूसरे धर्म के लोग पैसों का लालच देकर या डरा धमका कर या किसी प्रकार के छलावे के तहत हिन्दू धर्म के लोगो का गैरकानूनी रूप से धर्मांतरण कर रहे इसका विरोध किया जाना अति आवश्यक है l इस प्रकार का धर्मांतरण सामाजिक सौहार्द को भी बिगाड़ रहा है l

कुछ दिन पूर्व सेक्टर 1 भिलाई, छत्तीसगढ़ की घटना है, दिनदहाड़े कुछ लोग बुजुगों से मिलकर उनके स्वास्थ व आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाकर उन्हें क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रहे थे तभी भिलाई की वीरांगना ज्योति शर्मा के पास किसी का कॉल आता है और धर्मांतरण के लिए दिए जा रहे प्रलोभन की जानकारी दी जाती है l निडर ज्योति शर्मा अकेले ही उन सभी लोगो को समझाने का प्रयास करती है मिशनरी के लोगो के द्वारा हिन्दुओं और महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग करने पर ज्योति शर्मा हिंदुत्व की रक्षा के लिए उग्र होकर उन लोगो का सामना करती है, मौके पर पुलिस भी मौजूद थी इसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ सरकार मिशनरी के लोगों को छोड़ ज्योति शर्मा पर FIR करती है इससे पता चलता है की छत्तीसगढ़ सरकार की असल सोच क्या हैl

आज दुर्ग भिलाई के कुछ जागरूक लोगो द्वारा ज्योति शर्मा के घर जाकर शॉल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया l आज के इस दौर में भी देश के कुछ हिंदुओ को कोई फर्क नही पड़ता, इसका विरोध तो दूर की बात है वो चर्चा भी नही करता उनका ऐसा रवैया हमें सामाजिक रूप से कमजोर कर रहा है l दुख की बात है की धर्मांतरण का विरोध करने पर एक महिला पर FIR हो जाती है और समाज का एक बड़ा वर्ग मौन रहता है l

आज इस सम्मान कार्यक्रम का नेतृत्व हमारे कलाकार साथी यश ओबेरॉए जी ने किया और प्रतिष्ठित कारोबारी सुनील बाकलीवाल, डॉ विकास शर्मा, अनिल डागा, विजय गजवानी, इंद्रजीत जोतवानी, राजेंद्र पाटनी, अनिल शर्मा, अरविंद्र कौर, भास्कर तिवारी, सुखवंत सिंह, शारदा गुप्ता, हंसराज पटेल, दिनेश कश्यप, मनोज ठाकुर, निशु पांडेय व साथी गण उपस्थित थे l

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply