कला साधक के द्वार सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे बाड़मेर

शेयर करें

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज दिन के समय संक्षिप्त प्रवास के दौरान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कलाकार अनवर खान मांगणियार से मिलने उनके घर पहुंचे.

सरसंघचालक ने जोधपुर से सीमावर्ती क्षेत्र बाड़मेर पहुंचकर लोक गायक कलासाधक अनवर खान का सम्मान किया.
दरअसल, सरसंघचालक जी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अनवर खान के घर आने का वचन दिया था. इसी के चलते जोधपुर प्रवास के दौरान बाड़मेर पहुंचे थे.


अनवर खान व परिजनों ने “वारी जाऊं रे, बलिहारी जाऊं रे, म्हारा सदगुरु आंगन आया” गाकर स्वागत किया. सरसंघचालक भागवत ने साथी कलाकारों, परिवारजनों व उनके शिष्यों से भी परिचय एवं संवाद किया. सरसंघचालक ने अनवर खान जी के घर स्थित देवालय में अखंड ज्योति के दर्शन कर पुष्पार्पित किए.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply