पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने किया था चूहे मारने की दवा का सेवन ।

शेयर करें

जामुल //  20 सितंबर को एसीसी कॉलोनी जामुल में अंजना शर्मा द्वारा अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया गया था। जो कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 25 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के पश्चात थाना जामुल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मृतिका के पति संजीव कुमार शर्मा द्वारा उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाए जाने पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 823/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस ने 29 अक्टूबर को आरोपी  को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान संजीव कुमार शर्मा ने अपना अपराध स्वीकार किया । उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

घटना का कारण  – प्रकरण में प्रारंभिक जांच के अनुसार पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद होना सामने आया है। इसी विवाद के चलते महिला द्वारा चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी – संजीव कुमार शर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी एमआईजी-78, जनता मार्केट के पास, पद्मनाभपुर, वर्तमान एसीसी कॉलोनी, जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

दुर्ग पुलिस की अपील – पारिवारिक विवाद अथवा घरेलू समस्याओं की स्थिति में आवेश में आकर कोई भी आत्मघाती कदम न उठाएं। आपसी विवादों का समाधान बातचीत, परामर्श एवं कानूनी सहायता के माध्यम से करने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, प्रताड़ना अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपकी सतर्कता एवं समय पर की गई पहल किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकती है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आत्मीय पत्र लिखकर प्रदेश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें