राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित

शेयर करें

दुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के संबंध में अभ्यर्थी आगामी 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जुलाई 2026 के तहत कुल 18 विभिन्न संविदा पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इनमें से 12 पदों—साइकोलॉजिस्ट क्लीनिकल, प्रोग्राम एसोसिएट एनटीईपी, सोशल वर्कर, एसटीएस, लैब सुपरवाइजर, टीबीएचवी, डेंटल असिस्टेंट, एमपीडब्ल्यू-मेल, ऑप्थेलमिक असिस्टेंट, एएनएम, वार्ड असिस्टेंट व अटेंडेंट तथा सिक्योरिटी गार्ड के लिए प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। 

अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in पर दिए गए लिंक अथवा सीधे पोर्टल  https://govthealth.cg.gov.in/RecDurgCont2026/  पर जाकर अपनी पंजीयन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन उपरांत उपलब्ध लिंक के जरिए अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 को सायं 05:30 बजे तक अपनी दावा-आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय बीत जाने के बाद अथवा ऑफलाइन, डाक या ईमेल जैसे अन्य किसी माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। विस्तृत विवरण व सूची जिले की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का चयन, महक नरवासे और पलक सिंह ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिली जगह रायपुर // इंग्लैंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के विरुद्ध आगामी पांच मैचों की…

    और पढ़ें
    प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, तिरपाल और बारदाने सहित खरीदी से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन…

    और पढ़ें