प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

शेयर करें

रायपुर // प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाकर अपने आवासीय परिसरों में सोलर प्लांट लगाने की अपील की है।

Advertisements
KWBD

योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना पर केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा आकर्षक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। 1 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर कुल 45 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है, जिसमें 30 हजार रुपये केन्द्र सरकार तथा 15 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

इसी प्रकार 2 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर कुल 90 हजार रुपये का अनुदान मिलता है, जिसमें 60 हजार रुपये केन्द्र एवं 30 हजार रुपये राज्य सरकार का अंश शामिल है। वहीं 3 किलोवाट अथवा उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध है, जिसमें 78 हजार रुपये केन्द्र सरकार तथा 30 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जाते हैं।

योजना को और अधिक सुलभ बनाने के लिए 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट की स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस ऋण की मासिक ईएमआई सामान्यतः उपभोक्ता के मासिक बिजली बिल से भी कम होती है।

रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना की अनुमानित लागत लगभग 65 हजार रुपये प्रति किलोवाट है। इच्छुक उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं अथवा अपने निकटतम विद्युत वितरण केन्द्र, उपसंभाग अथवा संभागीय कार्यालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह योजना न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत का अवसर प्रदान करती है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें’ ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई…

    और पढ़ें
    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें