जामुल पालिका जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे कलेक्टर अभिजीत सिंह

शेयर करें

जामुल // सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 19 मंगल भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 1 जून को किया गया, जिसमें 19 एवं 20 वार्ड के आवेदकों द्वारा लगभग 500 आवेदन प्रस्तुत किए गए । आयोजित शिविर में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह उपस्थित रहे । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्षदों एवं जामुल के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।

शिविर में कलेक्टर श्री सिंह एवं श्री ठाकुर ने प्रत्येक विभाग के स्टाल में निरीक्षण किया एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म में गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्व वितरित किए साथ ही संयुक्त रूप से दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा, विभिन्न आवेदकों कोें लर्निंग लायसेंस एवं पात्र हितग्राही को तत्काल राशन कार्ड का वितरण किया गया ।

जनसमस्या निवारण शिविर में पहुचे कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, आमजन की समस्याओं का समाधान और नए आवेदन प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा एक ही स्थान पर स्टॉल लगाए गए हैं, जहां ग्रामीणजन सीधे आवेदन देकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इससे लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर एवं पार्षदों ने साल, श्रीफल एवं भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सम्मानित किया । कार्यक्रम में महेश सिंह राजपूत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पार्षदगण दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, अहिल्या वर्मा, कविता विश्वाल, रामप्यारी वर्मा, शांति टंडन, संजय देशलहरा, नोडल अधिकारी सचिन भागवत सहित ब्लॉक स्तर के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे ।

 

  • Related Posts

    जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी
    • September 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनजातीय पर्यटन को नई ऊंचाई देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान…

    और पढ़ें
    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    और पढ़ें