नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने 74 करोड़ का अपना अंतिम बजट में पेश किया

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन 20 मई बुधवार को पालिका परिषद में किया गया । इस बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन घटक अंतर्गत जामुल में सूखे एवं गीले कचरे के प्रसंस्करण सयंत्र स्थापना, पेयजल प्रबंधन, शीतला तालाब सौन्दर्यीकरण, शिवपुरी गार्डन सौन्दर्यीकरण, मांगलिक भवन निर्माण कार्य, राम मंदिर पैठू तालाब की सफाई आदि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा की ।

नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर द्वारा अपने अंतिम कार्यकाल का वर्ष 2026-27 का अनुमानित आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया, उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित कुल राशि 74 करोड़ 85 लाख 78 हजार रुपये के आय का अनुमान है, जिसमे राजस्व आय के अंतर्गत संपत्ति कर,समेकित कर, जलकर, सीवरेज कर, निर्यात कर से प्राप्त राशि 4 करोड़ 55 लाख 79 हजार हैI, मुद्रांक शुल्क, बार लाइसेंस, उत्पाद कर से प्राप्त राशि 46 लाख 45 हजार है ।

चुंगी क्षतिपूर्ति से 44 लाख 87 हजार, नगर पालिका की परिसंपत्ति के किराए से आय 35 लाख 31 हजार, भवन अनुज्ञा एवं उपयोगकर्ता शुल्क से 40 लाख 79 हजार, राजस्व अनुदान तथा प्रधान मंत्री आवास योजना से 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार एवं ब्याज तथा अन्य कर से प्राप्त राशि 26 लाख 06 हजार इस प्रकार कुल राशि 8 करोड़ 21 लाख 11 हजार राजस्व आय का अनुमान किया गया है।

उन्होंने बताया इसी तरह पूंजीगत आय के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों हेतु केंद्र तथा राज्य शासन से राशि 65 करोड़ 12 लाख 98 हजार एवं अन्य देयताएं व जमा राशियाँ 01 करोड़ 51 लाख 69 हजार इस प्रकार कुल 66 करोड़ 64 लाख 67 हजार पूंजीगत आय का अनुमान किया गया है।

उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित कुल राशि 74 करोड़ 75 लाख 43 हजार रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया है जिसमें राजस्व व्यय के अंतर्गत वेतन भत्ता जी. पी. ऍफ़., ई.पी.ऍफ़., ई.एस.आई.सी., पारिश्रमिक, मानदेय मेडिकल भत्ता इत्यादि में कुल स्थापना व्यय 5 करोड़ 77 लाख 44 हजार, प्रशासनिक व्यय 4 लाख 53 हजार, विद्युत इंधन रख रखाव आदि पर 2 करोड़ 11 लाख 69 हजार, अन्य व्यय 22.89 लाख इस प्रकार कुल राशि 8 करोड़ 16 लाख 55 हजार राजस्व व्यय का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया पूंजीगत व्यय के अंतर्गत तालाब सौन्दर्गीकरण, पुष्प वाटिका, खेल का मैदान, सर्व समाज मांगलिक भवन, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम उन्नयन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सिटी ब्यूटीफिकेशन, उच्च स्तरीय जलागार, हाई मास्ट लाइट, ई.वी. चार्जिंग स्टेशन, लाइब्रेरी, टेनिस कोर्ट, स्टेडियम उन्नयन, सी सी रोड, नाली, कबड्डी बैडमिंटन बास्केट बॉल इत्यादि खेलो के प्रोत्साहन हेतु इनडोर स्टेडियम, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, 15 वे वित्त आयोग, सांसद निधि, विधायक निधि, अध्यक्ष निधि, पार्षद निधि से विभिन्न कर्यों हेतु कुल राशि 66 करोड़ 58 लाख 88 हजार पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है।इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत में राशि रु. 10 लाख 36 हजार आधिक्य शेष होने का अनुमान है।उन्होंने बताया विकास कार्यों हेतु सम्मानीय पार्षदगणों से प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सम्मिलित करते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जायेगा।

कांग्रेस पार्षदों का आरोप

बजट पर कांग्रेस की पार्षद श्रीमती रामप्यारी वर्मा, श्रीमती सरोजनी चंद्राकर एवं श्रीमती सुनीता चन्नेवार ने असंतोष ब्यक्त किया उन्होंने कहा विकास कार्यों में कांग्रेस के पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार कर वार्ड की अनदेखी की जाती है ।

अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि विकास कार्यों में सभी वार्ड का समान रूप से ध्यान रखा जाता है ।

एसीसी अडानी के खिलाफ पालिका अध्यक्ष ने कहा

ईश्वर ठाकुर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से CSR मद जामुल पालिका एक भी वार्ड में कोई कार्य नहीं किया , दुख ब्यक्त करते हुए कहा कि जामुल की जमीन पर एसीसी का सयंत्र स्थापित है जिनके प्रदूषण से यहां जनता कई बीमारियों से जूझ रही है, परन्तु जामुल के विकास में एसीसी का योगदान नगण्य है ।

इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, पार्षदगण सबीहा खान, खम्हन ठाकुर, रेखराम बंछोर, सरोजनी चंद्राकर, दीपक गुप्ता, संजय देशलहरे, अश्वनी साहू, रामप्यारी वर्मा,  कविता विश्वाल, रामदुलार साहू, के राजू,  चुम्मन वर्मा, दुर्गा वैष्णव, तिलेश्वर देवांगन,  अहिल्या वर्मा, शांति टंडन सहित उपअभियंता सचिन भागवत, मुख्य सचिव शिवाजी प्रसाद, राजस्व अधिकारी हरिश साहू, लोक निर्माण विभाग से रामु देवांगन, आशा जंघेल, मोहन वर्मा, शिवनंदन देवांगन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें।

  • Related Posts

    वर्ष 2028 तक हर ग्रामीण घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में नियमित जलापूर्ति और पेयजल की शुद्धता की निरंतर जांच कराने के कड़े निर्देश विभागीय अधिकारियों को…

    और पढ़ें
    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राजधानी रायपुर में नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आज रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में “डायल-112 फेस-2…

    और पढ़ें