देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को बताया लोकतंत्र की मजबूत आवाज

शेयर करें

बेमेतरा // बेमेतरा जिले में देवर्षि श्री नारद जयंती के उपलक्ष में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों का सम्मान करते हुए उनके सामाजिक योगदान और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सलाहकार आर. कृष्णा दास उपस्थित रहे। वहीं समाजसेवी डॉ. कमलेश निषाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत देवर्षि श्री नारद जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सम्मान और उनकी भूमिका को लेकर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

मंच को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने कहा कि पत्रकार केवल खबर दिखाने या लिखने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता करते रहने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि सच्ची पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।
वहीं समाजसेवी डॉ. कमलेश निषाद ने पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकार सम्मान समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह उन कलमकारों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जो दिन-रात मेहनत कर सच्चाई को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को जागरूक बनाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान देवर्षि श्री नारद जयंती के अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पत्रकारों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में पत्रकारों की एकजुटता, सामाजिक सरोकार और सकारात्मक पत्रकारिता पर भी विशेष चर्चा हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम 26 लोगों के समूह था उन्ही 26 लोगों में से 20 लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नाम पर बहुमत हुए तो जो संगठन का अस्तित्व ही लोकतांत्रिक व्यवस्था से हुआ संगठन के बारे में पूर्व से ही गलत नेरेटिव करने की कोशिश किया गया है समाज मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर भ्रामक जानकारिया प्रचलित था और जब नवीन जिंदल जी ने सुप्रीम कोर्ट से कैसे में सार्वजनिक रूप से तिरंगा ध्वज फहराने का प्रत्येक लोग अपने घर, प्रतिष्ठान मे फहरा सकते है सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर हुआ है तब से संघ भी अपने कार्यालय मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराते आ रहे है इसी तरह गांधी हत्या पर भी संघ के ऊपर आरोप लगा जबकि तत्कालीन सरसंघचालक पूज्यनीय माधव सदाशिव राव गोलवलकर जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री प. नेहरू जी और गृहमंत्री सरदार पटेल जी को पत्र एवं टेलीफोनिक माध्यम से गहरा संवेदना व्यक्त किया साथ ही 13 दिनों तक संघ कि शाखा नहीं लगा स्वयंसेवकों को निर्देश दिया गया। यह आप हम लोग सभी पत्रकार भी हमेशा सुनते आ रहे है कि गांधी हत्या मे संघ का हाथ है इस तरह नरेटिव गढा गया जबकि गांधी जी की हत्या से संघ जितना विचलित हुआ वह उनके स्वयं के पार्टी के लोग भी नहीं रहे।

सरदार पटेल जी को वहां से टेलीग्राम भेजो गांधी जी के प्रतिनिधि समिति जानता है विषम से विषम परिस्थितियों में 13 दिन तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में भी कहा जाता है महाराणा प्रताप के रूप में सामने आने वाला है सशस्त्र आंदोलन को दोनों देखा है मैं भी उनके साथ में नक्सलवाद क्या होता है उसको समझने का प्रयास किया है। मुझे ऑफर आया कि आप जाना चाहते हैं क्या पत्रकारिता के क्षेत्र था युवावस्था क्या होता है लेकिन रायपुर में पूरी अलग विचार है की विचारधारा से कार्यकर्ता हूं तो आप लोग को बिल्कुल उसके तुरंत बाद जो है फरवरी 2000 की घटना होगी नारायणपुर में पहला ब्लास्ट हुआ सबसे बड़ा दुःखद घटना का साक्षी रहा उसमें 21 जवान शहीद हुए। अतः आज हम सब पत्रकार साथियों को निर्भीक और निष्पक्ष होकर समाज को सही बातो का रखना होगा यह कलम कि ताकत है।

समस्त पत्रकारों को सम्मान किया गया है पत्रकारों के साथ ही गणामान्य लोग बोधी राम निषाद , गंगाधर यादव , दिलेश्वर उमरे , संजय प्रकाश वर्मा, नीलेश साहू, अमरीका निर्मलकर, श्रीमती ममता ग्वालवंशी, अजित राजपूत, भारत चतुर्वेदी, अरुण सोनी, तरुण देवांगन, सुजीत शर्मा, लाला राम साहू, जितेंद्र शुक्ला कार्यक्रम कि अध्यक्षता मे पत्रकारिता पर विशेष प्रकाश डाला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहाँ पत्रकारों के सम्मान और उनके योगदान को लेकर सभी ने एक स्वर मे सराहना कि।

  • Related Posts

    प्रमुख सचिव ने पीएम श्री सेजस विद्यालय कुम्हारी का किया निरीक्षण
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव और दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणी वोरा ने आज दुर्ग जिले…

    और पढ़ें
    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर के पद के लिए कुल 33 जिलों से 1एक 37 लाख 323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें