दिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है l शुभेंदु ने भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था l इस दौरान वह जुिद भगवा कुर्ते में नजर आ रहे थे। शपथ लेने से पहले शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुली जीप में सवार होकर समारोह स्थल पर पहुंचे।

इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे से पूरा पंडाल गूंज उठा था। उत्साहत भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी और बंगाल भाजपा अध्यक्ष के साथ पैदल मंच तक का सफर तय किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले रविंद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि मंच के बैकग्राउंड में भी देवी दुर्गा की तस्वीर लगी थी।
योगी का ‘खास’ तोहफा

शनिवार को शपथ ग्रहण के बाद जब शुभेंदु अधिकारी सभी नेताओं से मुलाकात कर रहे थे, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना गमछा उतारकर उन्हें पहनाया. मुख्यमंत्री योगी की ओर से दिया गया यह भगवा गमछा एक खास तोहफा माना जा रहा है l
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं l
बेहद भावुक पल दिखा

बेहद भावुक पल दिखा. यहां मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही पहुंचे उन्होंने मंच पर बैठे एक बुजुर्ग के पैर छूए l गले लगाया और खूब सारी बातें करते दिखे. ये 98 वर्षीय बुजुर्ग का नाम माखनलाल सरकार है. उन्होंने जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ तिरंगा फहराया था l माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं l
माखनलाल सरकार 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार हुए थे l आजाद भारत में इन्होंने कई राष्ट्रवादी आंदोलनों में हिस्सा लिया. पश्चिम बंगाल में जब वामदल बीजेपी को पूरी तरह कुचलने की कोशिश कर रही थी तब भी माखनलाल ने जमीनी लड़ाई लड़ते रहे. जब 1980 में बीजेपी अस्तित्व में आई तब पश्चिमी दीनाजपुर में माखनलाल सरकार को वहां का कोऑर्डिनेटर बनाया गया था. उस दौर में इन्होंने एक साल के अंदर दार्जिलिंग के इलाके में बीजेपी के साथ 10 हजार लोगों को जोड़ा था. 1981 से लगातार वह बीजेपी जिला अध्यक्ष से लेकर तमाम पद संभालते रहे l
पीएम मोदी ने जब मंच पर माखनलाल सरकार के पैर छूए तो वहां मोजूद सभी लोग भावुक हो गए. कई लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा था कि भला प्रधानमंत्री किस बुजुर्ग के पैर छू रहे हैं. पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार को शॉल भी ओढ़ाया. साथ ही काफी देर तक उनसे बातें करते रहे l
शपथ ग्रहण के इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए l पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने l








