वनवासी समाज के हितों की चिंता देश की आजादी के बाद जितना भाजपा ने किया है, उतना किसी भी राजनैतिक दल ने नहीं किया : डी.पुरंदेश्वरी

शेयर करें

भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन बैठक बस्तर में प्रारंभ

प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय सह संघठन मंत्री शिवप्रकाश भी उपस्थित

जगदलपुर। भाजपा के तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय चिंतन बैठक में शामिल होने बस्तर पंहुचीं भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री ड़ी. पुरंदेश्वरी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया।इस मौकै पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर मेरे लिये मेरे घर जैसे ही है। बस्तर और मेरे गृह राज्य की सांझा संस्कृति हम सबको आपस में जोड़े रखी है।अपनों के बीच आई हूं।आप सभी के स्वागत से अभिभूत हूं।

प्रदेश प्रभारी ड़ी.पुरंदेश्वरी ने कहा कि वनवासी समाज के हितों की चिंता देश की आजादी के बाद जितना भाजपा ने किया है, उतना किसी भी राजनैतिक दल ने नहीं किया है। कांग्रेस के लिए हमेशा समाज का हर वर्ग वोट बैंक हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि हम समाज के समग्रता के लिये कार्य कर रहे हैं।भाजपा ही ऐसा राजनैतिक दल है,जो कार्यकर्ताओं को गौरव प्रदान करती है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व समर्पण से संगठन को मजबूत बनाने के लिये कार्य करें।इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव के अगवाई में कार्यकर्ताओं ने मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से जगह-जगह पर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी ड़ी.पुरंदेश्वरी का माडिया चौक,शहीद पार्क चौक, एसबीआई चौक,गोलबाजार चौक,संजय मार्केट चौक से भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने मां दन्तेश्वरी मंदिर व भगवान जगन्नाथ मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना भी की।


शहर भ्रमण के दौरान उन्होंने वनवासी समाज के अस्मिता की आवाज शहीद वीर गुड़ाधूर, महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव व पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी,पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पांडेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, रजनीश पाणिग्रही, दीप्ति पांडेय,संजय पांडेय, सुरेश गुप्ता,आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव,महेश कश्यप,सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के दिए निर्देश
    • November 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सकारात्मक संवाद के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें
    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने लगातार दो दिनों तक चार जिलों में सड़कों, पुल-पुलियों, कॉलेजों, अस्पताल और अन्य निर्माण एवं संधारण कार्यों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply