प्रेरणा वर्मा ने समाज और जिले का नाम रोशन किया – जितेन्द्र वर्मा

शेयर करें

पाटन। पाटन तहसील के नवागांव की लाडली बेटी प्रेरणा वर्मा सिविल जज बनकर जिले और समाज का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि प्रेरणा वर्मा ने सिविल जज बनकर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल की इस लाडली बेटी ने पाटन तहसील के छोटे से गांव नवागांव की पहचान पूरे छत्तीसगढ़ में कराई है। समाज और गांव की इस बेटी का कृत्य परिवार गांव समाज और क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली बातें है।

सिविल जज बनने के बाद पहली बार अपने जन्म स्थल नवागांव आई थी तो एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें समस्त ग्रामवासी, परिजन, सहपाठी ,रिश्तेदार, सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने जोर शोर से स्वागत किया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा ने अपने मंचीय उद्बोधन में कहा कि विधि के क्षेत्र में लोग कम पढ़ाई करते हैं और पढ़ाई के बाद विधि की प्रतियोगिता परीक्षा पास कर जज बनना कोई आसान काम नहीं है। परमपिता परमेश्वर के न्याय करने के बाद इस धरती में दीन – दुखी, गरीब ,असहाय लोगों को न्याय देने का दायित्व जज का है। ऐसे पद में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हु विधि के क्षेत्र में सबसे उच्चतम पद प्राप्त करें । पाटन राज मनवा कुर्मी समाज के अध्यक्ष मेहतर वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह समाज के लिए गौरव का विषय है हमारे नवागांव की बेटी ने अपने प्रतिभा की बदौलत इस पद पर आसीन हुई हैं और आगे भी अपने गांव और समाज का नाम रोशन करेगी।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के जनपद सदस्य और जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे काफी खुशी है कि मेरे जनपद क्षेत्र की बिटिया अपने मेहनत की बदौलत जज बनी हैं और यह इस क्षेत्र समाज और आने वाले पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बनकर एक मिसाल कायम करेगी । इससे सीख ले कर क्षेत्र की भावी पीढ़ी भी जज बनकर समाज का मान सम्मान मुकम्मल करेगी। कार्यक्रम में संध्या वर्मा..द्वारिका प्रसाद प्रसाद वर्मा जितेंद्र वर्मा स्थाई सचिव भाजपा विधायक दल, मेहतर राम वर्मा कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान, पूर्णिमा ईश्वरी वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव देवेंद्र चंद्रवंशी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ,चंद्रिका प्रसाद वर्मा( बड़े पापा), नोहर वर्मा( बड़े पापा) ,जागेश वर्मा छालीवुड कलाकार नवागांव , सागर सोनी, निलेश वर्मा, राजकुमार वर्मा ,खेतू राम वर्मा ,ताराचंद वर्मा,गजानंद वर्मा , दुष्यंत विश्वकर्मा, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply