जामुल में ऑनलाइन सट्टा संचालन एवं मादक पदार्थ/अवैध शराब रखने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

जामुल // जामुल थाना पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा (BETBHAI 9 लिंक) खेलते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई थी।

मनिन्दर सिंह, उम्र 36 वर्ष, लेबर कैम्प वार्ड क्रमांक 08, जामुल में निवास करता है , आरोपियों द्वारा बताया गया कि मनिन्दर सिंह द्वारा ऑनलाइन सट्टा एप उपलब्ध कराकर संचालन कराया जा रहा था, जो स्थान बदल-बदलकर गतिविधि संचालित करता था।

फरार आरोपी मनिन्दर सिंह को मंगलवार को उसके निवास स्थान पर गिरफ्तार किया गया l विधिवत तलाशी के दौरान सट्टा संचालन से संबंधित सामग्री, 02 नग मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, 35 बोतल अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 750 ML) कुल अनुमानित कीमत 79,020/-4 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत 2,32,500/-अवैध शराब एवंमादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 223/2026 धारा 20(ख) NDPS Act एवं 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

  • Related Posts

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
    • June 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में जैन मुनियों का लिया आशीर्वाद
    • June 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // /लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल…

    और पढ़ें