जनता कांग्रेस का कांग्रेस में विलय होने की खबर महज कोरा अफवाह : ईश्वर उपाध्याय

जनता कांग्रेस का कांग्रेस में विलय होने की खबर महज कोरा अफवाह : ईश्वर उपाध्याय

शेयर करें

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढियों की सरकार की सरकार बनाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य – JCCJ

ढाई-ढाई साल के फार्मूले के बजाय, जन घोषणा पत्र के फार्मूले में काम करे सरकार

जामुल ।युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संभागीय अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ की एकमात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे) का कांग्रेस पार्टी में विलय के समाचार को निराधार और कोरा अफवाह बताते हुए खंडन किया है। उपाध्याय ने अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी सुप्रीमों डॉक्टर रेणु जोगी जी के दिल्ली में मुलाकात को जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ का काँग्रेस में विलयकरण बताना महज कोरा अफवाह बताया है।

उपाध्याय ने कहा हमारी पार्टी युवाओं की पार्टी है जो राज्य में सभी दलों से सबसे अधिक युवा अध्यक्ष माननीय अमित जोगी जी के नेतृत्व में स्वर्गीय अजीत जोगी जी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में संघर्ष करते रहेंगे।

नायक ने सरकार को आईना दिखाते हुए कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जनादेश दिया है 70 सीटों से जीत दिलाई है ऐसे में कांग्रेस पार्टी को ढाई ढाई साल के फार्मूले के बजाय जन घोषणा के फार्मूले में काम करना चाहिए जिसमें उन्होंने शराबबंदी की बात की थी, बेरोजगारों को रोजगार और भत्ता देने का वादा किया था , किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने सहित अनेक वादा किया था तमाम वादों को छोड़ कर जनघोषणा पत्र के फार्मूले को छोड़कर काँग्रेस ढाई ढाई साल के फार्मूले में काम कर रही है

  • Related Posts

    तीन अलग-अलग मामलों में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और काष्ठ जब्त
    • March 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // वन विभाग दुर्ग द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहनों को अवैध रूप से…

    और पढ़ें
    अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख सभी कलेक्टरों को सर्वे कर 15 दिवस में प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट देने के निर्देश
    • March 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *