वार्ड पार्षद से ज्यादा सक्रिय छाया पार्षद निखिल सोनी, महिलाओं के साथ निगम पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

भिलाई // वार्ड 23 की मूलभूत समस्याओं को लेकर छाया पार्षद निखिल सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक जोन 2 वैशाली नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड पार्षद की निष्क्रियता के कारण समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जबकि छाया पार्षद निखिल सोनी लगातार सक्रिय रहकर जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं।

ज्ञापन में विशेष रूप से सड़क नंबर 4 (चौधरी मोहल्ला) स्थित हैंडपंप से दूषित पानी आने की समस्या उठाई गई। मोहल्लेवासियों ने बताया कि गंदा पानी निकलने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने हैंडपंप की तत्काल मरम्मत और मोटरयुक्त पंप (पावर पंप) लगाए जाने की मांग की।

इसके साथ ही वार्ड के इकलौते तालाब की बदहाल स्थिति को भी प्रमुख मुद्दा बनाया गया। गंदगी और रखरखाव के अभाव में तालाब का अस्तित्व खतरे में बताया गया। नागरिकों ने तालाब की साफ-सफाई, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की l

ज्ञापन सौंपने के दौरान महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि पानी की समस्या से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रायपुर के गुढ़ियारी विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल, गोविंदाओं की टोलियों का बढ़ाया उत्साह
    • September 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। उत्सव में उमड़े जनसमूह के बीच…

    और पढ़ें
    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ
    • September 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान…

    और पढ़ें