प्रकृति वंदन महोत्सव के अंतर्गत धरती वंदन कार्यक्रम में भूमि को रासायनिक तत्त्व से बचाकर धरती को बंजर होने से बचाने का संकल्प लिया

शेयर करें

दुर्ग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतीसगढ़ प्रान्त के पर्यावरण गतिविधि और हिन्दू आध्यात्मिक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में 22से 29 अगस्त तक पूरे देशभर में प्रकृति वंदन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

Advertisements
KWBD

जिसमे उक्त अवसर पर आज सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारी में धरती वंदन भूमि की पुजा कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया धरती वंदन पुजन के अवसर पर मुख्य यजमान आर एस एस के प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार सह प्रान्त प्रचारक नारायण नामदेव विभाग कार्यवाह पूर्णेन्द सिन्हा राम बिहारी मिश्रा के हाथों धरती माता की पवित्र मिट्टी का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना किया गया।पर्यावरण गतिविधि से जुड़े लोग समाज के सहयोग से अब तक हजारों पौधे लगा चुके हैं।आज भूमि सुपोषण संरक्षण से भूमि को रासायनिक पदार्थ से बचाकर बंजर हो रही धरती को बचाने का भी संकल्प लिया गया तथा इस पूरे अभियान का समापन 29 अगस्त को प्रकृति की पूजा करके किया जाएगा।

इस अवसर पर रमेश वर्मा विभाग प्रचारक द्वय हेमंत नाग कामल राठौर जिला कार्यवाह दिलेश्वर उमरे ,सुनील पटेल, अवधेश दुबे, गीतेश्वर साहू ,बिसरू राम प्रजापति,निश्चय वाजपेयी, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25…

    और पढ़ें
    स्व-सहायता समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू की मक्का खेती, घर से ही बिक रही उपज, बढ़ा परिवार की आय का आधार
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *