मिशन न्यू इंडिया” को लेकर हुई संगठन की महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक, रोजगार व कौशल विकास पर रहा विशेष फोकस

शेयर करें


रायपुर // संगठन द्वारा 10 जनवरी को Google Meet के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य “मिशन न्यू इंडिया” के तहत रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन देना रहा।

Advertisements
KWBD

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिंह मंडलोई ने “मिशन न्यू इंडिया” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार संगठन के माध्यम से आम जन को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने रोजगार सृजन, किसानों, गौशाला संचालकों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष वासु शंकर साहू ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक एकता और टीम भावना को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत टीम के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है और सभी को समर्पित भाव से कार्य करना होगा।

वहीं संगठन महामंत्री संदीप बंडेवार ने संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा पूरे जिले में मजबूत टीम गठन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सक्रिय टीम बनाकर ही रोजगार एवं जीविकोपार्जन से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है।

बैठक में रोजगार सृजन से संबंधित योजनाएं, कौशल विकास की जानकारी, गौशाला संचालक, किसान एवं स्वरोजगार से जुड़े अवसरों पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जीविकोपार्जन से जुड़े रोजगार से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

बैठक के दौरान विशेष सूचना दी गई कि जो भी व्यक्ति अपने जिले में कौशल विकास केंद्र संचालित करना चाहता है, वह अपने केंद्र का पूरा पता संगठन को उपलब्ध कराए, जिससे आगे की आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

बैठक को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    डीएमएफ मद से 13 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण को मिली हरी झंडी
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के आधारभूत ढांचे को बड़ा मजबूती मिलने जा रही…

    और पढ़ें
    नगरीय निकायों के पेंशनरों को महंगाई राहत
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत रायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों…

    और पढ़ें