S.I.R. को स्वयं की जिम्मेदारी समझ के करें शताब्दी पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी भिलाई द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में सम्पन्न हुआ। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारीगण, विधानसभा के बी.एल.ए.-1 प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष / महामंत्री, नगर पालिक निगम, भिलाई के समस्त भाजपा पार्षद / छाया पार्षदगण, मण्डल के S.I.R. अभियान के प्रभारी व सहप्रभारी गण बैठक में अपेक्षित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किये। बैठक में मुख्य वक्ता सुश्री शताब्दी पाण्डेय , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं भिलाई जिला प्रभारी रही, बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि रिकेश सेन , विधायक वैशाली नगर उपस्थित थें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री महेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष न.नि.भिलाई भोजराज सिन्हा, जिला महामंत्री द्वय मनीष अग्रवाल एवं श्रीमती सुषमा जेठानी, विधानसभा बी.एल.ए.-1 प्रेमलाल साहू, प्रभारी अहिवारा एवं जिला प्रवक्ता व मदन सेन, प्रभारी भिलाई नगर विधानसभा व जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थिति थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान S.I.R. – 2025 के विषयों पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान करने करते हुये सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता पूर्वक पूरा करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान S.I.R. – 2025 के अभियान हमारे व देश के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण विजन है, इसमें कोई भी योग्य मतदाता न छुटे और न नहीं कोई आयोग्य / फर्जी मतदाता
का नाम शामिल हो, इससे हमारे राज्य की स्वच्छ मतदाता सूची तैयार होगी साथ ही कार्यकर्ता एवं आम जनमानस को भी इसका बहुत अधिक लाभ होगा।

विशिष्ट अतिथि विधायक रिकेश सेन से कहा जिस तरह भाजपा की सदस्यता अभियान में हमारा वैशाली नगर विधानसभा पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान पर रहा ठीक उसी प्रकार मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान S.I.R. 2025 के अभियान वैशाली नगर विधानसभा इस कार्य को प्रमुखता के साथ व कार्यकर्ताओं को नई तकनीकी का प्रशिक्षण देकर फोटो व अन्य हो रही समस्यों का तुरंत निराकरण करते हुये हाईटेक पद्धित के माध्यम से हमारे विधानसभा के समस्त मतदाताओं की सहयोग किया जायेगा, जिसे मै स्वयं की देखरेख में कराऊगां।

बैठक का प्रारंभश्री मनीष अग्रवाल, जिला महामंत्री ने किया। बैठक में आभार श्रीमती सुषमा जेठानी, जिला महामंत्री ने किया।

इस कार्यक्रम में नटवर ताम्रकार, चन्ना केशवलू, गोपाल कृष्ण वर्मा, योगेन्द्र सिंह, प्रेमलाल साहू, पूनम शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह, डॉ प्रदीप चौधरी, जे.पी. घनघोरकर, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, विजय सिंह, मदन सेन, रश्मि सिंह, भारती साहू, हेमंत देवांगन, दीप कुमार पटेल, विजय चौहान, जाकिर हुसैन, रिंकु साहू, सुभाष शर्मा, रूपराम साहू, विजय शुक्ला, रवि नाहर, वरूण यादव, श्याम सुंदर जायसवाल, सूर्यकांत बघेल, ठाकुर निहाल, आकाश छत्री, रामचन्द्र साहू, दीपक भोडेकर, धनेश्वर चौहान, प्रशांत गुप्ता, ध्रुव देवांगन, बी. पदम्नाभन, दिनेश यादव, गोल्डी सोनी, जे. श्रीनिवास राव, आदित्य सेन, उत्तम श्रीरांगे, धर्मेन्द्र सिंह, श्रीनू राव, लालबाबू सोनी, रामजी निर्मलकर, निर्मेश मिश्रा, संजय सिंह, मुकेश अग्रवाल, श्रीनिवास राव, ब्रजेश मिश्रा, पी. श्याम सुंदर राव, पीयूष मिश्रा, हर्षित राजपूत, अंकुर शर्मा, शशि भगत, मोती श्रीवास्तव, पी. किशोर कुमार, रमेश साहू दादर, प्रहलाद सिंह, शैलजा राजू, सत्या देवी जायसवाल, रमेश चौधरी, तरूण सिंह, संजय जायसवाल, घनश्याम साहू, सचेन्द्र राजपूत, वेदप्रकाश साहू, ए. गौरीशंकर, राजेश, वेदप्रकाश प्रकाश पाण्डेय, वी रमन्ना, गिरिजा बंछोर, मंजूषा साहू, चमेली साहू, अनुराधा यादव, ईश्वरी नेताम, सविता नाहक, रमेश्वरी सिन्हा, नेहा सिंह, लक्ष्मी साहू, स्मृिता दोड़के, चंदेश्वरी बांधे, उपसाना साहू सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थिति रहें।

  • Related Posts

    वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीरामजी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन…

    और पढ़ें
    विशेष लेख : हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आज के दौर में टिकाऊ खेती की ओर बढ़ना समय की मांग है। रसायनों के बोझ तले दबती मिट्टी को राहत देने के लिए हरी खाद एक…

    और पढ़ें