जिले के 40 केंद्रों में शिविर लगाकर किया आधार अपडेशन का कार्य

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार चिन्हित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिए आज जिले भर के 40 केन्द्रों पर शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन/आधार अद्यतन हेतु कम्प्यूटर ऑपरेटर मशीनों के साथ उपस्थित हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी, सह. जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार संबंधित संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज के साथ अपडेशन कार्य में अनिवार्यतः उपस्थिति सुनिश्चित करायें। संबंधित संस्था प्रमुख अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को प्राथमिकता के साथ में बायोमेट्रिक अद्यतन/आधार अपडेशन कार्य पूर्ण कराने के पश्चात् आस-पास के शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को भी अवसर प्रदान करेंगें। मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन कार्य प्रत्येंक विद्यार्थी को पाँच वर्ष की आयु में एवं दूसरा पन्द्रह वर्ष की आयु में करना अनिवार्य है।

वर्तमान में 0 से 17 वर्ष आयु के विद्यार्थियों के लिए मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन कार्य, अक्टूबर 2026 तक के लिए निःशुल्क है। किसी भी स्थिति में मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट/आधार अपडेशन कार्य तथा अपार आई.डी. जनरेट करने का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करना अत्यावश्यक है। निर्धारित 35 केन्द्रों में अपडेशन कार्य आज सुचारु रुप से संचालित किया गया। यदि किसी शासकीय विद्यालय द्वारा मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट कार्य निर्धारित समय में पूर्ण नही किया जाता है, तो संबंधित संस्था प्रमुख की जवाबदेही तय कर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी तथा अशासकीय विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता शर्तों के उल्लंघन की कार्यवाही की जाएगी।

उपरोक्त कार्य में किसी प्रकार की असुविधा होने पर विनोद कुमार सिन्हा डी.एम.सी. मो.नं. 9752606348 एवं जे. मनोहरण, ए.डी.पी.ओ.-9893295918, समग्र शिक्षा-दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली से पहले लिया गया निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों की खुशियां बढ़ाएगा : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व…

    और पढ़ें
    30 अक्टूबर की आमसभा एवं पदयात्रा के लिए भाजपा भिलाई ने कसी कमर, हर बूथ से जुटेंगे कार्यकर्ता और आमजन
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की बैठक जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला में सम्पन्न हुई। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026…

    और पढ़ें