जनता से मिले विधायक देवेंद्र यादव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण,समस्याओं का किया तत्काल निदान

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज बापू नगर खुर्सीपार वार्ड का दौरा किए। सुबह करीब 8 बजे पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों की समस्या को जानने और समस्याओं का निराकरण करने के लिए वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद वार्डवासियों से बार बारी मिले और उनका हालचाल जाना। सब से बारी बारी से जानकारी ली। समस्याएं सूनी और समस्याओं का जल्द निराकरण करने के लिए अधिकारियों काे निर्देशित किए है।साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की, इस दौरान जोन के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।

जिन्हें विधायक देवेंद्र यादव ने निर्देशित किया कि वे वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लापरवाही निर्माण कार्य में नहीं होनी चाहिए। वार्ड के सभी गलियों में पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। सड़क, नाली का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा और भी कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिन्हें जल्द से जल्दू पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए है।मूलभूत सुविधाओं की मांगवार्ड दौरा के दौरान लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव को अपने वार्ड की समस्या बताई। अधिकांश समस्याएं मूलभूत से जूड़ी हैं। पानी, सड़क,नाली आदि की मांग की गई। कुछ लोगों विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि उनके वार्ड में पानी की समस्या है। नल में पानी नहीं आ रहा है। इस बात से विधायक काफी नाराज हुए। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अमृत मिशन योजना के तहत सभी घरों में पानी की सप्लाई की जाए। क्यों पानी नहीं आ रहा है। इसकी जांच करके तत्काल पानी सप्लाई की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।करोड़ों का हो रहा निर्माण कार्यबापू नगर वार्ड में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से करोड़ों का विकास कार्य हो रहा है। खुर्सीपार के इतिहास में आज तक जितना काम नहीं हुआ। उससे कहीं अधिक विकास कार्य किया जा रहा है। जिन गलियों में बारिश के सीजन में कीचड़ फैला रहता था। गंदगी रहतीथी। वहां आज साफ सफाई है। हर गली में पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है।

साफ सड़कें, निकासी की बेहतर व्यवस्था के नालियां आदि भी बनाई गई है।तालाबों का सौंदर्यीकरण, गार्डन आदि बनाएं गए हैं और अभी भी कई निर्माण कार्य हो रहे हैं।वार्ड दौरे के दोरान डी कामराजु – महामंत्री ज़िला कांग्रेसतुलसी पटेल ब्लॉक अध्यक्षसब्बीर अहमद प्रदेश महामंत्री विधि विभागमार्तण्ड सिंह मनहर – पार्षदगोलू , श्रीनू , संगम , नीरज , टुन्ना , सुभम , , डायना , अकाश चौधरी , साहू गुरुजी एवं वार्डवासी मौजूद थे ।।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *