उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में हनुमंत वाटिका का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // सौंदर्य और संस्कृति के संगम का अद्भुत दृश्य शनिवार की शाम कवर्धा में देखने को मिला, जब नगर के हृदय स्थल पर निर्मित ‘हनुमंत वाटिका’ का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ और भक्तिपूर्ण माहौल में भगवान श्री हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया।

पारंपरिक परिधान में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पारंपरिक केसरिया परिधान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर वाटिका का लोकार्पण किया और श्रद्धापूर्वक भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान हनुमान चालीसा के पाठ से उपस्थित सभी भक्ति भाव में लीन हो गए ।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा की हनुमंत वाटिका केवल एक पार्क नहीं, बल्कि यह कवर्धा की आस्था, संस्कृति और स्वच्छता का प्रतीक है। जहां कभी अव्यवस्था थी, वहां आज श्रद्धा और सौंदर्य का संगम नजर आ रहा है। यह नगर के विकास और जनभावना दोनों का प्रतीक स्थल बनेगा।

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू हो रही है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन और आधारभूत…

    और पढ़ें