सेवा सहकारी समिति कोडिया में बनाए रखने की किसानों ने की मांग

शेयर करें

दुर्ग // जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुचे जनसामान्य लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इसी दौरान ग्राम पथरिया एवं सहगांव के समस्त किसानों ने सेवा सहकारी समिति को कोडिया में रखने आवेदन दिया। किसानों ने बताया कि वे कई वर्षों से खाद-बीज व कृषि ऋण का लेन-देन कोडिया समिति से ही करते आ रहे हैं और धान खरीदी केन्द्र कोडिया ही उनके लिए सुविधाजनक है।

चूकी वर्तमान में नए धान खरीदी केन्द्र मेडेसरा प्रस्तावित है, जिसमें ग्राम पथरिया एवं सहगांव को भी जोड़ा जा रहा है जो दूरी में अधिक और असुविधाजनक है। इस पर कलेक्टर ने जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा एवं उत्तम ध्रुव भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के वनांचल में ‘पीली क्रांति’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत
    • June 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का आदिवासी बहुल नगरी विकासखंड अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ‘पीली क्रांति’ (हल्दी उत्पादन) की ओर कदम बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री के…

    और पढ़ें
    किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • June 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम किसकोड़ो में शुक्रवार…

    और पढ़ें