डीएमएफ से बनेंगे 162 नए पीडीएस भवन, 20 करोड़ रुपए मंजूर

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जनसुविधाएं बढ़ाने और अधोसंरचना विकास के लिए कोरबा जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण में सहूलियत के लिए कोरबा जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जिले के सभी विकासखण्डों में 162 नए उचित मूल्य की राशन दुकानों के निर्माण के लिए 20 करोड़ आठ लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से कोरबा विकासखंड में 23, कटघोरा में 12, पाली में 64, करतला में 12 एवं पोड़ी उपरोड़ा में 51 नए पीडीएस भवन बनाए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों में पीडीएस भवन नहीं होने या उचित मूल्य की दुकानों के जर्जर होने के कारण अन्य शासकीय भवनों,  निजी या किराए के भवनों से इनका संचालन कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक भवन नहीं होने के कारण खाद्यान्नों के भंडारण एवं वितरण के दौरान अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीएमएफ से नए पीडीएस भवनों के निर्माण से खाद्यान्न भंडारण व वितरण में दुकान संचालकों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी सहूलियत होगी। 

  • Related Posts

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, हॉकी देश का गौरव : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल…

    और पढ़ें