लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा भिलाई में किया गया वृक्षारोपण

शेयर करें

भिलाई । लोधी क्षत्रिय समाज भिलाई एवं दुर्ग द्वारा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी सरोवर जूनवानी रोड कोहका भिलाई में समाज के प्रमुख लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया था जिसमें आज शुक्रवार सुबह उपलब्ध टी गार्ड को लगाया गया एवं अनावश्यक कटीली झाड़ियों को काटा गया साथ ही पूर्व में रोपे गए पेड़ों को काट छांट कर ठीक किया गया तथा बंजर/ गाजर घास की कटाई व साफ-सफाई किया गया l पूर्व में लगाए गए बड़े वृक्षों को सौदाई करण लाने हेतु कटाई छटाई कर ठीक किया गया l वृक्षारोपण किए गए पौधे की रखरखाव करते हुए पानी डाला गया l

Advertisements
KWBD

आज सामान्य कार्य दिवस होने के बावजूद भी इस कार्य हेतु मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष उत्तम चंदेल, महासचिव राजेश जंघेल, कोषाध्यक्ष रामअवतार चंदेल, अंकेक्षक मनीराम वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य नरेश वर्मा, सुंदर नगर इकाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह वर्मा, जामुल इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जंघेल, जिला दुर्ग युवा लोधी समाज के अध्यक्ष किशोर वर्मा, पूर्व पार्षद महेश वर्मा, बजरंग पारा इकाई के गोपेंद्र कुमार वर्मा कृष्णा नगर इकाई से राजेंद्र वर्मा, लोधी फर्नीचर के रोहित वर्मा आदि उपस्थित थे l

  • Related Posts

    नगरीय निकायों के पेंशनरों को महंगाई राहत
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत रायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों…

    और पढ़ें
    हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, 126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील  अंतर्गत ग्राम हेमाबंद में आवारा एवं घुमंतू पशुओं को अनाधिकृत रूप से बंधक बनाकर रखने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *