पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 वीं से 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के उद्देश्य से जिलों में संचालित निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से विकास के समान अवसर प्रदान करने हेतु ’’अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’’ संचालित है।

योजनांतर्गत अनुबंधित निजी आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिलाया जाकर कक्षा 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जावेगा। इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त 2025 तक विभागीय वेबपोर्टल-https://shramevjayate.cg.gov.in/तथा मोबाईल ऐप- Shramev Jayate  के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने पंजीकृत श्रमिकों से अपील कर अपने बच्चों का इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है l

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सचिव गिरीश राम टेके ने बताया कि आवदेक जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों…

    और पढ़ें