कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव का औचक निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग/ जिले के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राप्त पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और वितरण की स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पुलगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया l

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित समग्र शिक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाण्डेय एवं प्राचार्य से पाठ्यपुस्तक वितरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने शिक्षकों से पाठ्यक्रम की प्रगति, कक्षा संचालन की प्रक्रिया और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय में सभी विद्यार्थियों तक पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति समय पर और सुनिश्चित रूप से की जाए।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। प्रवेश के…

    और पढ़ें
    नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ में आज अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में 25 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा श्री महावीर…

    और पढ़ें