भिलाई 03 के मंगल भवन में योग अभ्यास के उपरांत वृक्षारोपण किया गया।

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त दिशा निर्देश एवं जिला प्रशासन दुर्ग से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार नगर निगम भिलाई चरोदा द्वारा शनिवार को योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी वर्ग के महिला एवं पुरूषों ने योग के आसनों का अभ्यास किया साथ ही योग के महत्व पर योग गुरूओं द्वारा बताये गये महत्वपूर्ण बिंदुओं को आत्मसात किया।

जैसा कि विदित है कि भारत सरकार द्वारा योग की महत्ता को जन-जन तक पंहुचाने के उद्देश्य से ही वर्ष के एक दिन 21 जून को राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की है। जिसे विश्व स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में ख्याति प्राप्त हुयी है।

हमारे देश के इस प्राचीन विद्या से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ को आज सारे विश्व ने सम्मान दिया है। योग से ना केवल रोगो पर ही नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है वरन भागदौड़ भरी आज के समय की दिनचर्या में ये मानसिक शांति और एकाग्रता प्राप्त करने में भी सहायक है।

योग से निरोग के मूल मंत्र के साथ भिलाई 03 के मंगल भवन में आज योग प्रशिक्षुओं द्वारा शिविर में आये लोगों को अलग अलग योग आसनों के माध्यम से अभ्यास कराया।

योग गुरू सुषमा बेपारी एवं कु. श्रद्धा बेपारी ने मंच से विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन कर शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सुबह 06 बजे से लेकर 07 बजे तक चले शिविर के उपरांत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मंगल भवन परिसर में नये पौधो को रोपित किया गया।

आज के कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री राम खिलावन वर्मा, वरिष्ट भाजपा पार्षद श्री फिरोज फारूखी, श्री संजय ठाकुर, श्री रवि नाहर, श्री जयसवाल शामिल हुये। साथ ही भिलाई 03 के अनुविभागीय दंडाधिकारी महेश सिंह राजपूत, तहसीलदार भिलाई 03 पवन सिंह राजपूत सहित निगम की ओर से सहायक अभियंता आलोक पसीने, सहाअभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक अभियंता हेमंत साहू, उपअभिता मुकेश रात्रे, उपअभियंता मुकेश चंद्राकर उपअभियंता वैभव त्यागी, उपअभियंता केहर कुमार मरकाम, आयुक्त के स्टेनों चेतन देवांगन, सहायक लेखाधिकारी अजय वर्मा, सहायक ग्रेड 1 राजू वर्मा, सहायक ग्रेड 2 यशवंत ठाकुर, सहायक ग्रेड 3 अविनाश चंद्राकर, जनसंपर्क प्रभारी विकास त्रिपाठी, सहायक ग्रेड 3 मुकेश यादव, टाईम कीपर श्यामता साहू, समयपाल राजेश अचिया, सहायक ग्रेड 3 पुरेन्द्र वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें